फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Missing school van driver's body found, animals scratched

लापता स्कूल वैन चालक का शव मिला, जानवरों ने नोचा

Sat, 26 Feb 2022 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Missing school van driver's body found, animals scratched
मृतक धर्मपाल - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। संदिग्ध हालात में 17 फरवरी को लापता हुए मुर्शदपुर गांव के स्कूल वैन चालक का शव सिरसा गांव के खेत से मिला। जानवरों के नोचने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था। परिजनों व ग्रामीणों ने एक महिला और युवक पर शक जाहिर कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि धर्मपाल उर्फ बिज्जू (32) दनकौर स्थित एक स्कूल के लिए वैन चलाता है। 17 फरवरी को उसने बच्चों को स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद वह वैन खड़ी करने के बाद लापता हो गया। दो दिन तक युवक का अता-पता नहीं चलने पर पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों को सिरसा गांव के खेत से एक युवक का शव बरामद करने की सूचना मिली। परिजनों ने शव देखा, लेकिन चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा था। एक हाथ भी नहीं था। शव जानवरों ने नोच लिया था। परिजनों ने युवक के कपड़े, बेल्ट आदि देखकर उसकी पहचान धर्मपाल के रूप में कर ली।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने दी थी धमकी
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक व महिला की धर्मपाल से पहचान है। किसी बात पर युवक का धर्मपाल से विवाद हुआ था और उसने कुछ दिन पहले अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। शुक्रवार को परिजन व ग्रामीण ईकोटेक-1 थाने में पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों व ग्रामीणों के आरोप की गहनता से जांच की जा रही है। मुर्शदपुर गांव निवासी युवा विकास समिति के मनोज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने ईकोटेक-1 थाने पहुंचकर हत्या के खुलासे की मांग की। इस पर पुलिस ने उन्हें 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed