फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Missile women will give degrees to IIT Delhi students

Noida News: मिसाइल वुमेन आईआईटी दिल्ली के छात्रों को देंगी डिग्री

Thu, 31 Jul 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Missile women will give degrees to IIT Delhi students
-दो अगस्त को 56 वें दीक्षांत समारोह में 2750 छात्रों को मिलेगी डिग्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) दिल्ली के दो अगस्त को होने वाले 56 वें दीक्षांत समारोह में 2750 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इस बार सर्वाधिक 530 छात्रों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में 20 देशों के 35 छात्रों को भी यूजी, मास्टर और पीएचडी की डिग्री मिलेगी। समारोह की मुख्य अतिथि मिसाइल वुमेन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस होंगी।

दीक्षांत समारोह को लेकर बृहस्पतिवार को आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने आईआईटी दिल्ली की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इस बार बीटेक कोर्स इन एनर्जी इंजीनियरिंग और तीन पीजी कोर्सेज के छात्र भी समारोह का हिस्सा होंगे। आईआईटी दिल्ली ने यूजी, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रम को संशोधित कर वर्तमान शैक्षणिक सत्र में लागू किया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दो नए यूजी कोर्सेज बैचलर ऑफ साइंस इन केमिस्ट्री और बीटेक इन डिजाइन की शुरुआत की। साथ ही ऑप्टिक्स और फोनेटिक्स में दो पीजी कोर्सेज भी शुरू किए।
विज्ञापन

---------------
एल्युमिनी वॉल का होगा अनावरण

दीक्षांत समारोह में आईआईटी के सात एल्युमिनी को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 1989 बैच से लेकर 2016 के बैच के एल्युमिनी शामिल है। अब तक 151 एल्युमिनी को सम्मानित कर चुके है। समारोह में लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में एल्युमिनी को समर्पित पूर्व छात्र पुरस्कार(डीएए) वॉल का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
98 शैक्षणिक कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में किए संचालित

उन्होंने बताया कि हाइब्रिड मोड के तहत चलने वाले 98 कार्यक्रमों के तहत 5300 प्रतिभागियों को 3.62 लाख घंटों का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य देखभाल में इंजीनियरिंग, डिजिटल इनोवेशन और डिजाइन शामिल है। आईआईटी दिल्ली ने तीन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम भी शुरू किए। इसमें ईवी टेक्नोलॉजी एंड एडवांस कंम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विद क्वांटम एंड एआई इंटीग्रेशन शामिल है।

------------
क्वांटम मेटेरियल और डिवाइस पर करेंगे काम

आईआईटी निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने शोध और विकास को लेकर बताया कि औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास इकाई के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 352 करोड़ रुपये के फंड से 650 प्रायोजित परियोजनाएं और परामर्श सेवाएं शुरू की। भारत सरकार की ओर से आवंटित 312 करोड़ वर्ष 2031 तक क्वांटम मेटेरियल और डिवाइस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे। सेना के लिए संसाधन तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

------------
एआई पेटा फ्लॉप्स सुपरकंप्यूटिंग की सुविधा

मोबिलिटी टेक्नोलॉजी, औद्योगिक-शैक्षणिक साझेदारी को लेकर एक मोटर कंपनी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया है। पहले पांच वर्ष के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक की योजना तैयार की गई है। सेंटर का मुख्यालय आईआईटी दिल्ली रिसर्च एंड इनोवेशन पार्क होगा। आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में 258 एआई पेटा फ्लॉप्स सुपरकंप्यूटिंग सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है।

-----------
450 स्टार्टअप हुए शुरू

आईआईटी दिल्ली के संकाय और छात्रों के बीच उद्योग जगत के साथ संवाद और सहयोग बढ़ाने के लिए अलग-अलग पांच कार्यशालाओं में 125 कंपनियों ने भाग लिया। वर्तमान में 200 से अधिक संगठन स्टार्टअप में मदद कर रहे है। 2024 वर्ष के अगस्त से लेकर जून 2025 के बीच में कुल 450 स्टार्टअप शुरू हुए। इसके अलावा एफआईटीटी के अनुसार 144 टेक्नोलॉजी विकसित, 133 को पेंटेट दायर किए और 25 लाइसेंस डील को पूरा किया।

------------
1357 छात्रों को मिला प्लेसमेंट

उन्होंने वर्ष 2024-25 में हुए प्लेसमेंट को लेकर बताया कि अलग-अलग तरह के 59 जॉब प्रोफाइल के लिए 622 कंपनी प्लेसमेंट के लिए आई। इसमें 1478 को जॉब ऑफर की गई और 1357 का चयन हुआ। जबकि इंटर्नशिप के लिए 326 कंपनी पहुंची। इसमें 902 को इंटर्नशिप का ऑफर मिला। लेकिन 821 चयनित हुए। पिछले एक साल में 23 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता ज्ञापन किया।
---------------

योग और संगीत थेरेपी से तनाव कर रहे दूर

आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स डीन वेलफेयर प्रो. बी.के पाणिग्राही ने बताया कि छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर योग, संगीत थेरेपी, ड्रामा थेरेपी और ध्यान की शुरुआत की है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच 25 वेलनेस वर्कशॉप आयोजित कर चुके है। छात्रों के तनाव को दूर करने के लिए छात्र शिक्षक बातचीत प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है।

------------
हॉस्टल में उपस्थिति क्यूआर कोड से हो रही दर्ज

उन्होंने कहा कि छात्रों की हॉस्टल में उपस्थिति दर्ज करने के लिए क्यूआर आधारित व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए हॉस्टल के कमरों के दरवाजों के पीछे भी बार कोड लगाए गए है। काउंसलर की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है। मनोचिकित्सक की भी व्यवस्था है। एम्स के मनोचिकित्सक भी समय-समय पर आकर छात्रों को संबोधित करते है।

-------------

650 छात्राओं को हॉस्टल किया आवंटित

इसके अलावा करीब 650 छात्राओं को हॉस्टल आवंटित किया गया है। इसमें 249 यूजी, 286 पीजी और 120 पीएचडी की शात्रा शामिल है। साथ ही बाहरी छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा देने की योजना पर कार्य चल रहा है। जिससे वह 10-15 दिन तक अतिथि के तौर पर रहकर अपने आवास की व्यवस्था कर सकें। जल निकासी की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 200 स्वचालित पंप लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed