{"_id":"602954b98ebc3ee93d71465d","slug":"miscreants-looted-family-members-by-looking-them-in-room-mewat-news-noi5656766166","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के सदस्यों को कमरों में बंदकर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के सदस्यों को कमरों में बंदकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
तावडू। गांव जोरासी में शनिवार रात को एक परिवार के सदस्यों को कमरों में बंदकर बदमाशों ने एक लाख 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेश ने बताया कि शनिवार रात को घर के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह उठे तो सभी के कमरे बाहर से बंद थे। किसी तरह उन्होंने कमरों को खोला। इसके बाद देखा कि घर के अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए हैं और अलमारियां और संदूक खाली हैं। राजेश ने बताया कि बदमाश घर से एक लाख 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि लगभग एक माह पहले भी गांव जोरासी में ही एक अन्य परिवार को भी इसी तरह बंधक बनाकर चोरी की वारदात को पांच-छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।