फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   miscreant was shot in a police encounter hospitalized in noida

Noida: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, चार लैपटॉप, एक बाइक और तमंचा बरामद

Tue, 29 Nov 2022 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 05:45 PM IST
सार

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार शाम को कोतवाली सेक्टी-58 पुलिस की टीम सेक्टर-62 छोटा डी पार्क के पास वाहनो की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को रूकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगा। 

विज्ञापन
miscreant was shot in a police encounter hospitalized in noida
मुठभेड़ में एक बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। रविवार देर शाम को सेक्टर-62 में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश खोड़ा निवासी अंकित तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के पास से चार लैपटॉप, एक बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार शाम को कोतवाली सेक्टी-58 पुलिस की टीम सेक्टर-62 छोटा डी पार्क के पास वाहनो की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को रूकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगा। पुलिस ने पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। एडीसपी ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अंकित सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मौके से फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने इसके साथी नफीस व अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed