फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   misbehaved video viral on social media, 3 arrest

सोशल मीडिया पर अभद्रता पर तीन गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
misbehaved video viral on social media, 3 arrest
सोशल मीडिया पर अभद्रता का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जाति विशेष को संबोधित कर तीन युवकों ने गालीगलौज की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शिकायत मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के मुुताबिक, सोशल मीडिया पर अलग-अलग जाति के युवकों में किसी पोस्ट को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद तीन युवकों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में वह अपना नाम पता व मोबाइल नंबर बता रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गुर्जरपुर गांव के आकाश, बंटी व सूरजपुर कस्बे के करन के रूप में हुई है। खास बात यह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संबंधित जाति से जुड़े लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस गिरफ्तारी की जानकारी दे रही है। आरोपी पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने भी सोशल मीडिया पर अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed