फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minors stabbed a youth with a knife over a minor dispute

Noida News: मामूली विवाद में नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा

Tue, 28 Oct 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Minors stabbed a youth with a knife over a minor dispute
-कंझावला इलाके की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में छोटी सी बात को लेकर हुए झगड़े में नाबालिगों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक 19 साल के वंश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है और इनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सोमवार को कंझावला थाना पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को पता चला कि घायल युवक को पास के राधेश्याम अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची। तब तक डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां से पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घायल युवक की पहचान उत्सव विहार कराला निवासी 19 साल के वंश के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में वंश ने बताया कि वह बेगमपुर की तरफ से घर लौट रहा था। उत्सव विहार के यूईआर गली नंबर तीन में पहुंचे। जहां तीन लड़के खड़े थे। वह तीनों को पहचानता था। एक लड़के ने वंश को रोका और पूछा कि तुम हमारे बारे में क्या बोल रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। फिर तीनों लड़के उससे हाथापाई करने लगे। झगड़े के दौरान एक लड़के ने चाकू निकाल लिया और वंश की कमर के नीचे चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वंश को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर तीनों नाबालिग आरोपियों को इलाके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed