फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   minor threating girl, sent center

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप में किशोर गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
minor threating girl, sent center
धर्म परिवर्तन और शादी से इनकार पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन

दादरी। कस्बे में एक नाबालिग से नाम और धर्म छुपाकर दोस्ती करने व अश्लील फोटो तैयार कर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नाबालिग आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा के साथ उसके स्कूल में पढ़ चुका है। पुलिस ने बताया कि दादरी कस्बा निवासी छात्रा से एक नाबालिग ने नाम और धर्म छुपाकर दोस्ती की। आरोपी पीड़िता से फोन पर बात करने लगा और उसके फोटो व्हाट्सएप पर मंगा लिए। फिर छात्रा के अश्लील फोटो तैयार किए और धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed