फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor student left home when scolded for playing pubg game

पबजी गेम खेलने से डांटा तो नाबालिग छात्र ने घर छोड़ा

Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Minor student left home when scolded for playing pubg game
दनकौर। पबजी गेम खेलने पर परिजनों की डांट से नाराज होकर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला नाबालिग छात्र रविवार को घर छोड़ चला गया। शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने मथुरा से छात्र को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर 11वीं का छात्र है। कई माह से वह मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था, लेकिन पढ़ाई के बाद भी वह मोबाइल पर लगा रहता था। परिजनों ने निगरानी शुरू की तो पता चला कि छात्र पबजी गेम खेलता है। घरवालों ने गेम खेलने से मना किया, लेकिन छात्र आदत कम नहीं हुई। रविवार को गेम खेलता देख परिजनों ने उसे डांटा और मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर छात्र गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर घर से निकल गया और यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए मथुरा पहुंच गया। नाबालिग के पास मात्र 50 रुपये ही थे। छात्र ने राहगीर के मोबाइल से हरियाणा में अपने परिचित को फोन करके 5,000 रुपये मंगाए। परिचित ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि डांट से नाराज होकर नाबालिग छात्र घर से चला गया था। छात्र को बरामद कर लिया है। मंगलवार को अदालत में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed