फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor rape victim gives birth to a daughter, police will conduct DNA test

Noida News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म, पुलिस कराएगी डीएनए जांच

Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Minor rape victim gives birth to a daughter, police will conduct DNA test
बिधूना (औरैया)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने सैफई मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है। दोनों फिलहाल वहीं भर्ती हैं। अब पुलिस नवजात और जेल में बंद आरोपी की डीएनए जांच कराएगी। डीएनए जांच के बाद ही घटना की गुत्थी सुलझ सकेगी।
विज्ञापन


12 सितंबर को एक महिला ने थाने पहुंचकर 14 वर्षीय बेटी से छह पहले दुष्कर्म करने का आरोप एक 65 वर्षीय वृद्ध पर लगाया था। बताया था कि बेटी गर्भवती है। वृद्ध ने बेटी को प्रसाद में दवा खिलाकर दुष्कर्म किया था। मामला पुलिस के लिए भी पेचीदा था लेकिन जब नाबालिग पीड़िता ने भी यही कहानी दोहराई तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर छह माह की गर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ने के चलते गर्भपात नहीं हो सका। वह मां के साथ ही रह रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में प्रसव वेदना होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से उम्र कम होने और हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई मेडिकल कॉलेज में भी पीड़िता की उम्र देखकर डॉक्टर्स ने पहले तो हाथ खड़े कर दिए लेकिन बाद में जब परिजन ने पूरी कहानी बताई तो स्टाफ ने बिधूना थाना प्रभारी मुकुश बाबू चौहान से संपर्क किया। उन्होंने घटना की जानकारी देने के साथ ही एफआईआर व अन्य जरूरी जानकारी भेज दी थी। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन से पीड़िता का प्रसव कराया। फिलहाल मां-बेटी सैफई मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। जल्द ही नवजात और आरोपी के खून का सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी।दरअसल घटना के छह माह बाद भी मेडिकल जांच से यह तय नहीं हो सका था कि आखिर दुष्कर्म किसने किया है। ऐसे अब डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ले चुका है आरोप पत्र का संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बिधूना थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने मामले की विवेचना की थी। एक सप्ताह बाद 18 सितंबर को ही उन्होंने आरोप पत्र पॉक्सो कोर्ट में दाखिल कर दिया था। कोर्ट ने आरोप पत्र का संज्ञान भी ले लिया है लेकिन अभी सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है।

पीड़िता तक नहीं पहुंची सरकारी मदद
दुष्कर्म पीड़िताओं को पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रोबेशन विभाग सरकारी मदद दिलाता है। इसके लिए तीन लाख रुपये से लेकर छह लाख रुपये की मदद का प्रावधान है लेकिन मामला दर्ज होने के दो माह बाद भी सरकारी मदद पीड़िता तक नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया है। जल्द ही मदद पीड़िता के खाते में राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed