{"_id":"68b5c256ae9ee5d62e00466b","slug":"ministry-meeting-soon-on-greno-west-metro-project-noida-news-c-1-gnd1002-3354628-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर मंत्रालय की बैठक जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर मंत्रालय की बैठक जल्द
विज्ञापन
-नोएडा मेट्रो देगा प्रेजेंटेशन, पहले एक बार इस रूट को मिल चुकी है पीआईबी की मंजूरी
-रूट में बदलाव होने से दोबारा भेजी गई है डीपीआर
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन के सेक्टर-61 स्टेशन होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को लेकर अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से चर्चा से बाहर चल रही इस परियोजना को लेकर मंत्रालय स्तर पर बैठक की तैयारी है, जिसकी तैयारी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने शुरू कर दी है। यह बैठक परियोजना को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) मंजूरी के लिए होगी। यह मंजूरी मिलने के बाद सीधे परियोजना का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा, जो इस प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव होगा।
2023 में इस मेट्रो रूट की डीपीआर को केंद्र में शहरी विकास व वित्त मंत्रालय व पीआईबी की मंजूरी मिल गई थी। आखिर में कैबिनेट में प्रस्ताव का प्रारूप तैयार होना बाकी बचा था। फिर परीक्षण में मंत्रालय ने कॉमन प्लेटफार्म बनाकर ब्लू लाइन से जोड़ने के लिए डीपीआर में संसोधन करवाया है। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक 17.345 किलोमीटर का है। इस दूरी में 11 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। गाजियाबाद से जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रैपिड रेल की बीच में चर्चा से इस परियोजना की सुगबुगाहट तक पिछले कई महीनों से नहीं हो रही थी। मेट्रो के ग्रेनो वेस्ट रूट पर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक 11 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
इन स्टेशन में नोएडा क्षेत्र के सेक्टर-51, 61, 70, 122, 123 के अलावा ग्रेनो के सेक्टर-4, इकोटेक 12, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-10, सेक्टर-12 और नॉलेज पार्क-5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने शामिल हैं। इस रूट पर मेट्रो चलाने में 2991 करोड़ 60 लाख रुपये अनुमानित है। यह लागत बड़ी है इसको लेकर एनएमआरसी में मंथन चल रहा है। रूट के डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट (डीडीसी) को सलाहकार चुननने के लिए टेंडर भी मेट्रो कारपोरेशन ने जारी किया हुआ है।