Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mewat's son Dr. Nehpal created history in mountaineering.

Noida News: मेवात के लाल डॉ नेहपाल ने पर्वतारोहण में रचा इतिहास

Wed, 14 Jan 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mewat's son Dr. Nehpal created history in mountaineering.
-पौराणिक शांति पुरस्कार परिषद ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के होनहार पर्वतारोही डॉ. नेहपाल सिंह को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पौराणिक शांति पुरस्कार परिषद (एलपीएसी) द्वारा भारत सरकार से अनुमोदित शांति पुरस्कार के अंतर्गत 17 दिसंबर 2025 को प्रदान किया गया।

विशेष बात यह रही कि सम्मान के समय डॉ. नेहपाल सिंह राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान, दिरांग (अरुणाचल प्रदेश) में ड्यूटी पर तैनात थे, जिस कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। परिषद की ओर से यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र उन्हें डाक द्वारा कल प्राप्त हुआ।परिषद द्वारा जारी प्रमाण पत्र में बताया गया कि डॉ. नेहपाल सिंह ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निरंतर साधना, अनुशासन और सामाजिक प्रेरणा से जुड़े सभी निर्धारित मानदंडों को पूर्ण किया है। उनके साहसिक अभियानों और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यों को असाधारण और प्रभावशाली बताते हुए परिषद ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों की मान्यता करार दिया। डॉ. नेहपाल सिंह ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि अपने अनुभवों के माध्यम से समाज को साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया। सम्मान मिलने पर उन्होंने पौराणिक शांति पुरस्कार परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपाधि उन्हें आगे भी देश और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगी। इसकी खबर मिलते ही गांव उजीना सहित पूरे नूंह जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed