{"_id":"604ba65f8ebc3ef10744d999","slug":"mewat-canal-will-quench-the-thirst-of-people-of-250-villages-mewat-news-noi5709149148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात कैनाल से 250 गांवों के लोगों की बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात कैनाल से 250 गांवों के लोगों की बुझेगी प्यास
विज्ञापन
नूंह। पिछले काफी समय से मेवात कैनाल में पानी आने का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। जिले के लगभग 250 गांवों के लोगों को इसके माध्यम से पेयजल सप्लाई हो सकेगी। शुक्रवार को बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात कैनाल के फीडर निर्माण और सुधारीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस परियोजना का शिलान्यास इंडरी खंड के गांव खोड़ बसई में किया था। परियोजना के तहत 109 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन तीन फेस में बिछाई जानी है। हालांकि घोषणा के बाद से ही इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया है। दशकों से चल रही इस मांग को लोग हर मंच पर उठाते रहे हैं। इस परियोजना के शिलान्यास के समय सरकार द्वारा जिले में पहले फेस में 100 क्यूसिक पानी लाने की योजना थी। जिसके तहत 30 क्यूसिक पीने व 70 क्यूसिक सिंचाई के लिए आना था। जिस पर लगभग 633 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। जिले में पानी के अभाव को देखते हुए सरकार द्वारा बजट में 300 क्यूसिक पानी के पहले चरण में 100 क्यूसिक पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रावधान से लोगों को राहत मिली है। इस परियोजना की लाइन सोनीपत जिले के गांव ककरेड़ी हेड़ से केएमपी मार्ग के साथ बादली से होते हुए जिले में लाई जाएगी।
वर्जन-
भाजपा सरकार जो कहती है उसे जरूर पूरा करती है। मेवात कैनाल में पानी की मांग काफी समय से चल रही थी, जिसे अब पूरा होने की उम्मीद हो गई है। इससे जिले के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। - कंवर संजय सिंह, विधायक सोहना तावडू
विज्ञापन
मेवात कैनाल परियोजना को भाजपा सरकार पूरा कराएगी। सरकार जिले की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। - सुरेंद्र प्रताप देशवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा
जिले की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की चौ.तैय्यब हुसैन ने नींव रखी थी। इसे अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू कराने का प्रावधान किया है। - जाकिर हुसैन, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक नूंह
प्रदेश सरकार लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। मेवात कैनाल की मांग को काफी समय से उठाया जा रहा था। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। - तैय्यब हुसैन घासेडिय़ा, जजपा जिला अध्यक्ष नूंह
भाजपा विकास के काम कम झूठे वादे अधिक करती है। इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं हैं। ये सारी पुरानी घोषणाएं हैं, जिन्हें अब पूरा किया जा रहा है। - आफताब अहमद, विधायक नूंह