फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro smart card will be made for Rs 100 from 5th Feb

Noida News: आज से 100 रुपये में बनेगा मेट्रो का स्मार्ट कार्ड

Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Metro smart card will be made for Rs 100 from 5th Feb
आज से 100 रुपये में बनेगा मेट्रो का स्मार्ट कार्ड
विज्ञापन

एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों ने दस दिन में 7715 निशुल्क कार्ड बनवाए
अंतिम दिन कार्ड बनवाने के लिए स्टेशनों पर दिखी यात्रियों में उत्सुकता


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की तरफ से बनाए जा रहे निशुल्क स्मार्ट कार्ड के प्रति यात्रियों का रुझान दिखा। 26 जनवरी से शुरू दस दिन के विशेष अभियान में एक्वा लाइन मेट्रो के 7715 यात्रियों ने बिना कोई शुल्क दिए स्मार्ट कार्ड बनवाकर सफर आसान बनाया है। अभियान के अंतिम दिन शनिवार को निशुल्क कार्ड बनवाने के लिए यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। इस दिन सबसे ज्यादा 970 स्मार्ट कार्ड बनाए गए। रविवार से स्मार्ट कार्ड के लिए पहले की तरह 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर अब एक्वा लाइन मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोविड से पहले स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल केवल पांच से सात हजार यात्री करते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 29 हजार तक पहुंच गई है। वर्तमान में करीब 45 हजार यात्री रोजाना एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करते हैं।
विज्ञापन

एनएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि 26 जनवरी से चार फरवरी तक एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर निशुल्क स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, इस दौरान 7715 ने निशुल्क कार्ड बनवाए। एक्वा लाइन पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की दिशा में काम किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के रूप में इसका सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। एसबीआई बैंक की मदद से निशुल्क स्मार्ट कार्ड की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई गई थी। इनमें स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में रोजाना 700 से 800 स्मार्ट कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
200 रुपये का रिचार्ज करना जरूरी

एक्वा लाइन मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में कम से कम 200 रुपये का रिचार्ज कराना होता है, जबकि यात्रा के दौरान कार्ड में कम से कम 50 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है। इससे कम पर एएफसी गेट से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed