फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro services on the Aqua Line will be available until 11:25 PM tonight.

एक्वा लाइन पर आज रात से 11:25 बजे तक मिलेगी मेट्रो

Sat, 31 Oct 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Metro services on the Aqua Line will be available until 11:25 PM tonight.
व्यस्त समय में छह मिनट के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनएमआरसी ने बदला संचालन समय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को अब रात में 11:25 बजे तक ट्रेन मिलेगी। नोएडा के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के लिए आखिरी मेट्रो के रवाना होने का समय बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह और शाम के व्यस्त समय में हर छह मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह बदलाव किया है।

एनएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, एक्वा लाइन पर अभी सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होता है। नई व्यवस्था के तहत रात 10 बजे के बाद भी ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को रात 10:20, 10:40, 11 और 11:25 बजे मेट्रो मिलेगी। इससे देर रात नोएडा पहुंचने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में इस कॉरिडोर पर दैनिक यात्रियों की संख्या एक लाख से अधिक पहुंच गई थी। इसी को देखते हुए व्यस्त समय में ट्रेनों के बीच का अंतर घटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई समय-सारिणी के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार तक सुबह और शाम के पीक आवर्स में छह मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। शनिवार को पूरे दिन 10 मिनट और रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर पहले की तरह संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed