{"_id":"61c216461016f113e6165e74","slug":"metro-dpr-likely-to-be-ready-by-31-till-jewar-noida-news-noi622656260","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर तक मेट्रो की डीपीआर 31 तक तैयार होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर तक मेट्रो की डीपीआर 31 तक तैयार होने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शहर से जेवर तक प्रस्तावित मेट्रो की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसंबर तक तैयार होने की संभावना है। यमुना प्राधिकरण को डीपीआर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) डीपीआर तैयार कर रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद आगे का रास्ता साफ हो जाएगा।
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट से मेट्रो की कनेक्टिविटी की योजना बनाई गई है। पहली डीपीआर में ग्रेटर नोएडा से जेवर तक 25 मेट्रो स्टेशन तैयार करने की बात थी, लेकिन बाद में इसमें संशोधन करते हुए मेट्रो स्टेशनों को कम करने पर बात बनी। लिहाजा, डीएमआरसी को डीपीआर में संशोधन के लिए कहा गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद फंडिंग से लेकर अन्य जरूरी संसाधनों पर काम होगा। संभावना है कि 31 दिसंबर तक इसकी संशोधित डीपीआर मिल जाएगी। करीब 35 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक के तैयार होने से एयरपोर्ट से मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी।
ग्रेटर नोएडा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक मेट्रो के नए कॉरिडोर की भी योजना है। इसकी फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने में करीब 9 महीने लगेंगे। सितंबर में इसका आदेश दिया गया था। इस कॉरिडोर के बनने से एयरपोर्ट आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।