फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meritorious students will be honored at Galgotias University

Noida News: गलगोटियास यूनिवर्सिटी में मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

Mon, 08 Jun 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students will be honored at Galgotias University
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। सिनर्जी केयर संस्था के तत्वावधान में 10 जून को जनपद गौतमबुद्ध नगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। होनहारों के सम्मान के लिए औरम द एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गलगोटियास यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिनर्जी केयर एवं गलगोटियास यूनिवर्सिटी द्वारा गौतम बुद्ध नगर पेंशनर वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर अजय कुमार मौजूद रहेंगे। सिनर्जी केयर संस्था की संस्थापक एवं होलिस्टिक वेलनेस एक्सपर्ट डॉ निधि नवीन शर्मा ने बताया, यह समारोह युवाओं को सही दिशा देने का एक अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed