फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   men died in road accident

Noida News: तेज रफ्तार थार डंपर से टकराई, चालक की मौत

Sun, 31 May 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
men died in road accident
-अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट के पास देर रात हादसा
विज्ञापन

-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश
मई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट के समीप शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र लटूर सिंह निवासी गांव बनवारीपुर थाना आहार बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 क्षेत्र में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शनिवार रात वह अपने एक मित्र की थार लेकर निकला था। रात करीब 11 बजे जब वह अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट के सामने पहुंचा, तभी उसकी कार सड़क पर चल रहे डंपर से जा टकराई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अभिषेक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दाैरान अभिषेक की माैत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed