{"_id":"68af07ad0eed4f87510ea508","slug":"memorandum-submitted-to-legislative-council-member-noida-news-c-23-1-lko1064-73029-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधान परिषद सदस्य को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधान परिषद सदस्य को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। चार फीसदी विकसित भूखंड से जुड़ी समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा से मिला। अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों की मांग का विधान परिषद सदस्य ने समर्थन किया है।
किसानों ने बताया कि इन किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दिए गए आश्वासन और समझौते को स्वीकार किया था। समझौते के बाद कोर्ट का सहारा नहीं लिया। इसके बाद भी अब तक उनको शेष चार फीसदी विकसित आबादी भूखंड नहीं दिए है। किसानों ने मांग की है कि न्याय की भावना के अनुरूप उन्हें उनका वाजिब हक तुरंत दिया जाए। विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने किसानों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उनके साथ सहमति जताई। आश्वासन दिया कि वे इस विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर समाधान का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में पाली, जुनपत, सैनी, तुस्याना, घंघोला समेत कई अन्य गांवों के किसान शामिल थे।