फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mementos were given to the winners of the marathon.

Noida News: मैराथन के विजेताओं को दिए स्मृति चिह्न

Sun, 12 Oct 2025 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mementos were given to the winners of the marathon.
बहजोई(संभल)। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने को लेकर महिला कल्याण व पुलिस विभाग की ओर से मैराथन हुई। मैराथन के विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की। मैराथन काली मंदिर रोड बहजोई से शुरू होकर कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर पूरी हुई।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में वार्ष्णेय इंटर कॉलेज व हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भागीदारी की। डीएम ने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य सशक्त नारी स्वस्थ परिवार की अवधारणा को मूर्त रूप देना है। यह आयोजन शारीरिक स्वास्थ्य व फिटनेस के महत्व को रेखांकित तो करेगा ही। साथ ही, महिला सशक्तिकरण के प्रति समुदाय में एकजुटता व जागरूकता का संदेश भी मजबूती से पहुंचाएगा। एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं के समग्र विकास पर केंद्रित है। यह मैराथन एक सकारात्मक व ऊर्जावान मंच प्रदान करेगी। इस बीच विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़े स्मृति चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed