फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Melting increased, minimum temperature dropped below 10 degrees

Noida News: बढ़ी गलन, 10 डिग्री से भी नीचे आया न्यूनतम तापमान

Thu, 27 Nov 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Melting increased, minimum temperature dropped below 10 degrees
ठंड बढ़ने के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में ऊनी कपड़े पहनकर पहुंची छात्राएं।
- मौसम विभाग ने 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


- सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा न्यूनतम तापमान

- अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री लेकिन फिर भी दिन में भी लगने लगी ठंड
गोरखपुर। पहाड़ी इलाकों से आ रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार रात इस सत्र की सबसे सर्द रात रही। स्थिति यह है कि न्यूनतम तापमान पहली बार दहाई के अंक के नीचे आ गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 88 और न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से दो दिसंबर तक के लिए जारी अनुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन


--
दिन में बढ़े तापमान के बाद भी ठंड

बुधवार को दिन और रात के तापमान में 17.8 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर दर्ज किया गया। दिन में तापमान भले ही अधिक दिख रहा है लेकिन छांव वाले स्थान पर या घरों व कार्यालयों में ठंड महसूस की गई। सड़कों पर भी ज्यादातर लोग ऊनी कपड़े पहने हुए दिखे। घरों और कार्यालयों में एसी और पंखे बंद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले तीन-चार दिन तक स्थिर रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कोई ऐसा सिस्टम नहीं बन रहा है जो अचानक मौसम में परिवर्तन ला दे। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही पहाड़ी हवाओं के कारण तापमान गिरा है। ये हवाएं धरती से ऊपर चल रही हैं, इसलिए मौसम साफ रह रहा है। आसमान साफ रहने और पछुआ हवाओं के कारण तापमान गिरा है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट या वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed