फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meeting on November 4 to bring heritage city on the ground

Noida News: हेरिटेज सिटी को धरातल पर उतारने के लिए चार नवंबर को बैठक

Mon, 28 Oct 2024 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Meeting on November 4 to bring heritage city on the ground
हेरिटेज सिटी को धरातल पर उतारने के लिए चार नवंबर को बैठक
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप विड एबुलेशन कमेटी चयन करेगी विकासकर्ता कंपनी


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिसूचित क्षेत्र में प्रस्तावित 735 एकड़ के हेरिटेज सिटी पर शासन की मुहर के बाद अब परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए उत्तर प्रदेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप विड एबुलेशन कमेटी (यूपी पीपीपीवीईसी) की बैठक चार नवंबर को लखनऊ में होगी। इसके बाद मुख्य सचिव और फिर कैबिनेट के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी। दरअसल, राया हेरिटेज सिटी परियोजना के मास्टर प्लान को मंजूरी देने के साथ ही 63 सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। प्रस्तावित डीपीआर के अनुसार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए राया हेरिटेज सिटी के लिए 63 सौ करोड़ रुपये की परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इसमें पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 27 एकड़ में पार्किंग विकसित की जाएगी। यमुना नदी के किनारे वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करने के बाद ई रिक्शा से मंदिर की ओर जाने की सुविधा होगी। वृंदावन में ब्रज विकास परिषद की ओर से यमुना नदी के पुल से सीधी कनेक्टविटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लिंक किया जाएगा। 6.9 किमी लंबे इस नई सड़क के जरिये यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर की सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसी सड़क से आगे 1.5 लंबे एलिवेटेड रोड के जरिए यमुना नदी पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे पुल से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में 100 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा, भविष्य में इसे आठ तक किया जा सकेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया, 350 एकड़ में थीम आधारित सेंटर, 103 एकड़ में योग, वैलनेस व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, 97 एकड़ में हरित क्षेत्र होगा। 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर के अलावा स्टार व बजट होटल विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed