फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meerut Zone emerges as overall champion at athletics meet.

Noida News: एथलेटिक्स मीट में मेरठ जोन बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 22 Jul 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Meerut Zone emerges as overall champion at athletics meet.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल बालिका एथलेटिक्स मीट 2026-27 का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ जोन ने प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के नौ क्षेत्रों से करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में मेरठ जोन विजेता रहा, जबकि कानपुर नॉर्थ उपविजेता बना। अंडर-17 वर्ग में मेरठ और गाजियाबाद जोन संयुक्त विजेता रहे। वहीं अंडर-19 वर्ग में कानपुर साउथ ने पहला स्थान हासिल किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में मेरठ जोन ने प्रथम, गाजियाबाद जोन ने द्वितीय और कानपुर नॉर्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed