Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meerut, Saharanpur, Gautam Budh Nagar and Muzaffarnagar performed brilliantly in Volleyball and Sepak Takraw

Noida News: वॉलीबॉल व सेपक टकरा में मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर और मुजफ्फरनगर का शानदार प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Saharanpur, Gautam Budh Nagar and Muzaffarnagar performed brilliantly in Volleyball and Sepak Takraw
मेरठ जोन अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल व सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। मेरठ जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2025 का अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने शुभारंभ किया। प्रतियोगाति का आयोजन सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के खेल मैदान में हो रहा है। पुलिस आयुक्त ने इस दौरान कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और मानसिक संतुलन विकसित होता है। पुलिस बल में खेलों के माध्यम से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है बल्कि स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना भी बढ़ती है।
वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) के उद्घाटन मैच में गौतमबुद्धनगर ने हापुड़ को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में सहारनपुर ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराया। शामली की टीम के न खेलने के कारण बागपत को वॉकओवर मिला। वहीं, मेरठ ने बुलंदशहर को 2-0 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सहारनपुर ने बागपत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) में मुजफ्फरनगर ने गाजियाबाद को 2-0 से हराया। शामली के न खेलने पर बुलंदशहर ने अगले दौर में प्रवेश किया। सहारनपुर ने गौतमबुद्धनगर को 2-0 से मात दी जबकि मुजफ्फरनगर ने बुलंदशहर और बागपत ने हापुड़ को हराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में मेरठ ने मुजफ्फरनगर को और बागपत ने सहारनपुर को हराया
सेमीफाइनल में मेरठ ने मुजफ्फरनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बागपत ने सहारनपुर को 2-0 से पराजित किया। आज सुबह महिला वर्ग के वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा मैच खेले जाएंगे। वहीं, शाम को पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मैच होंगे। इनमें पहला मुकाबला गाजियाबाद बनाम सहारनपुर और दूसरा मेरठ बनाम गौतमबुद्धनगर के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) रविशंकर निम, पुलिस उपायुक्त लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीण रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ट्विंकल जैन, सहायक पुलिस आयुक्त (आरटीसी प्रशिक्षण) हेमन्त उपाध्याय, संचालन निरीक्षक सुनील भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed