फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maximum 240 patients found in a day

एक दिन में सबसे ज्यादा 240 मरीज मिले

Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Maximum 240 patients found in a day
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में रिकॉर्ड 240 नए मामले सामने आए। कुछ दिन पूर्व ही एक दिन में 205 केस दर्ज किए गए थे। राहत की बात यह है कि 105 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया है। उधर, दो लोगों की कोरोना से मौत की बात सामने आई है। हालांकि दोनों की मौत पूर्व में हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

बीते बुधवार को कोरोना के 80 नए मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को इससे तीन गुना अधिक 240 मरीज मिले। नूंह खंड में 71, इंडरी में 5, तावडू में 87, पुन्हाना में 13, पिनगवां में 2, नगीना में 16 और फिरोजपुर झिरका में 46 नए मामले आए। फिरोजपुर झिरका में दो संक्रमितों की मौत की बात भी सामने आई है। इनमें से एक 42 वर्षीय महिला को परिजनों ने 25 अप्रैल को जयपुर के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान 27 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में 76 वर्षीय बुजुर्ग की 30 अप्रैल को घर पर मौत हुई थी। जांच कराने पर उनमें कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में सर्वाधिक 705 सक्रिय मरीज है। अभी 2272 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 3318 मामले सामने आए हैं। जिनमें 2570 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 237623 सैंपल लैब में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed