फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mastermind of solver gang appointed in it

सॉल्वर गैंग

Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mastermind of solver gang appointed in it
सॉल्वर गिरोह- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है रवि कुमार
विज्ञापन

नोएडा। सॉल्वर गिरोह के सरगना रवि कुमार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बतौर इंस्पेक्टर तैनात होने की पुष्टि हुई है। नोएडा पुलिस बुधवार को दिल्ली में मिंटो रोड स्थित दफ्तर पहुंची थी। जांच में पता चला कि रवि ने शादी को लेकर छुट्टी ले रखी है। सरकारी नौकरी लगवाने और सॉल्वर गिरोह चलाने की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद अफसर भी चौंक गए। रवि कुमार के कारनामे जानकर अधिकारी भी हैरान दिखे। वहीं, जांचकर्ता ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने नोएडा पुलिस को उसके संबंध में सारी जानकारी बृहस्पतिवार को ईमेल से देने की बात कही है। उधर, नोएडा पुलिस मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर अरविंद उर्फ नैन की जांच करने भी पहुंची। वहां अरविंद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस को उसके सेक्शन, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और पिता के नाम के बारे में पता नहीं है। ऐसे में उससे जुड़ी कोई सूचना नहीं मिल सकी। रिकॉर्ड खंगालने पर वहां दर्जनों अरविंद मिले। हालांकि, पुलिस को सही अरविंद के बारे में पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed