फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   massive fire broke out at scrap godown in Pusta area of Sorkha in Noida

Noida Fire: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने घंटे भर में काबू पाया

Sat, 18 Apr 2026 06:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 06:31 PM IST
सार

शनिवार शाम कबाड़ गोदाम में लगी आग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। शॉर्ट सर्किट से लगी आग को अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में बुझाया, कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
massive fire broke out at scrap godown in Pusta area of Sorkha in Noida
कबाड़ गोदाम में आग - फोटो : एएनआई

विस्तार

नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित पुस्ता इलाके में एक कबाड़ गोदाम में शनिवार शाम को आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब घण्टेभर में आग को पूरी तरह से बुझा दिया। आग को फैलने से भी रोका गया।

विज्ञापन


एफएसओ योगेंद्र चौरसिया ने बताया कि पुस्ता रोड पर कबाड़ के कई गोदाम हैं। इनमे से एक गोदाम सोरखा के रहने वाले शनि का भी है। इसमें शनिवार शाम को आग लग गई थी। आग बुझाने में तीन गाड़िया लगीं।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना सामने आया है। इससे इतर भी जांच की जा रही है। आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन टीम मौके पर कूलिंग का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed