फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire breaks out in Greater Noida after gas pipeline is damaged during excavation

ग्रेटर नोएडा: गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, खुदाई के दौरान हुआ हादसा; ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

Mon, 28 Sep 2026 09:02 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 28 Sep 2026 09:02 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में खुदाई के दौरान आईजीएल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आग लग गई। दमकल टीम ने गैस आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out in Greater Noida after gas pipeline is damaged during excavation
गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में सोमवार शाम आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और नॉलेज पार्क फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गैस की आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार 28 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे नॉलेज पार्क क्षेत्र में आईएसएबी (इंपीरियल स्कूल ऑफ एग्री बिजनेस) के पास पुस्ता रोड पर प्राधिकरण की ओर से खुदाई का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही आईजीएल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं। 
विज्ञापन


इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। साथ ही आईजीएल की टीम को सूचना दी गई। गैस आपूर्ति बंद किए जाने के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और न ही कोई जनहानि हुई है। घटना के बाद आईजीएल की टीम मौके पर मौजूद है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद गैस आपूर्ति सामान्य किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह प्राधिकरण की ओर से की जा रही खुदाई सामने आई है। मामले में मौके की स्थिति और पाइपलाइन को हुए नुकसान के संबंध में संबंधित टीमों की ओर से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed