फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive Fire Breaks Out at Scrap Warehouse in Khori Kala

Noida News: खोरी कला में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Scrap Warehouse in Khori Kala
कबाड गोदाम में लगी आग
-आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, लाखों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव खोरी कला में शनिवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं, जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधा घंटा बाद पहुंची और करीब साढ़े दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के पास राजस्थान के औद्योगिक नगर भिवाड़ी सीमा से सटे खोरी कला गांव में यह कबाड़ गोदाम है। बताया जा रहा है कि गोदाम उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश नामक व्यक्ति का है। गोदाम में कबाड़ के साथ कुछ केमिकल के ड्रम भी रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जबकि एहतियात के तौर पर राजस्थान के भिवाड़ी दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया। मौके पर पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत भूमि पर अवैध रूप से बड़ी संख्या में कबाड़ गोदाम संचालित किए जा रहे हैं। इन गोदामों में केमिकल ड्रम जलाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इन अवैध गोदामों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा या विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed