फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire breaks out at a jewelry manufacturing company.

Noida News: आभूषण बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

Tue, 07 Jul 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out at a jewelry manufacturing company.
आभूषण बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग
विज्ञापन

सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में रात के समय हुआ हादसा, जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-88 स्थित आभूषण बनाने वाली सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग कंपनी के भूतल से लेकर पहली मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा 11 बजे सेक्टर-88 स्थित कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के आधार पर आग के बड़े रूप लेने की आशंका थी। इसे देखते हुए आठ फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने पहले बिजली आपूर्ति को बंद कराया, फिर अलग-अलग दिशाओं से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। आग की वजह से फैक्टरी के दोनों तल पर रखे सामान और अन्य उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। फैक्टरी प्रबंधन नुकसान का आकलन कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed