{"_id":"691f613c7a07fdc4070bc745","slug":"martyrdom-yatra-welcomed-with-a-shower-of-flowers-na-news-c-246-1-sknl1020-147117-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहीदी यात्रा का फूलों की बारिश से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहीदी यात्रा का फूलों की बारिश से किया स्वागत
Fri, 21 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पंज प्यारों को सरोपा भेंट करते पूर्व मंत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शहीदी यात्रा ललहाडी मोड़, लेदी, प्रतापनगर, चुहड़पुर, मलिकपुर, उर्जनी, शेरपुर मोड, छछरौली अनाज मंडी, बलाचौर, खारवन गांव पहुंची। यात्रा रात्रि पड़ाव बूड़िया में हुआ। शहीदी यात्रा का हर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया।
जगाधरी विधानसभा पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह हरियाणा के सभी जिलों से गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा, जहां सर्वधर्म सम्मेलन होगा।
अगले दिन, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में महा समागम होगा। इसमें प्रधानमंत्री मुख्यातिथि होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शहीदी दिवस मनाया जा रहा है।