फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman's body found hanging, dowry murder reported

Noida News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, dowry murder reported
क्षेत्र के गांव नगला जार में सोमवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं परिजनों ने पति से अनबन होने के बाद खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना पचोकरा के गांव बेसपुरा निवासी उपेन्द्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन प्रीति (27) का विवाह गांव नगला जार निवासी लकी उर्फ राहुल के साथ 28 नवंबर 2023 को हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए उत्पीड़ित किया जाने लगा। इस दौरान पंचायतें भी हुई। अभी कुछ दिनों पूर्व ही पंचायत के बाद ही मायके से ससुराल में आई थी। तहरीर में उल्लेख किया है कि शादी के बाद नोएडा में प्लॉट खरीदने के लिए चार लाख रुपये की मांग करके उसे उत्पीड़ित कर रहे थे। माह अगस्त 2025 में बहन के साथ मारपीट करके छोड़ आए थे। इसके बाद पांच सभ्रांत लोगों की जिम्मेदारी पर 10 अक्तूबर को ससुराल भेजा गया था। मेरी बहन को षड्यंत्र करके अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मार दिया है। तहरीर पर पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर प्रीति ने कमरे में लटके पंखे में धोती का फंदा बांध कर गले में फंदा लगाकर लटक गई। घटना की सूचना पर कोतवाल नरेन्द्र यादव नायब तहसीलदार के साथ गांव पहुंचे घटनास्थल पर फील्ड यूनिट बुलाकर जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed