{"_id":"68f7d411ae7c2dd38703f034","slug":"married-woman-swallows-poisonous-substance-in-haiderpur-na-news-c-246-1-sknl1022-145658-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हैदरपुर में विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हैदरपुर में विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ
Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में विवाहिता वीना (36) ने ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वीना के पति हरजीत सिंह के अनुसार वह तीन भाई व एक बहन हैं। उनके पिता दर्शन सिंह के पास गांव में ही चार एकड़ जमीन थी। 17 साल पहले पिता की मृत्यु हुई तो जमीन तीनों भाईयों के हिस्से में आ गई। इस पर उनकी शादीशुदा बहन ने भी जमीन में हिस्सा मांगा, जिसे चार में से एक एकड़ जमीन दे दी गई। कुछ साल बाद सबसे बड़े भाई की मौत हो गई।
भाई की पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी थी और उनके पास औलाद भी नहीं थी। ऐसे में भाई की एक एकड़ जमीन बाकी दोनों भाईयों ने बांट ली। इस बात से नाराज उनकी बहन ने जमीन में भी हिस्सा मांगा। उस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हरजीत का आरोप है कि बहन जमीन में हिस्सा लेने के लिए परिवार को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
इस बारे में छछरौली थाने में शिकायत दी थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गत रविवार सुबह वह, पत्नी वीना व बच्चे खेत में काम कर रहे थे, तब बहन दो-तीन लोगों के साथ वहां आई। ये लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि बहन से परेशान होकर और पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न होने से परेशान होकर वीना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
थाना छछरौली प्रभारी रोहताश का कहना है कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस अस्पताल गई थी। महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जिस कारण उसके बयान नहीं हो पाए और न कोई शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जएगी।