{"_id":"660ac71ebebf6f27d50d284b","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-husband-and-father-in-law-arrested-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28951-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार
मायके वालों ने छह लोगों पर पर दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
दहेज में गाड़ी और 21 लाख की मांग पूरी नहीं होने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खेड़ा चौगानपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता करिश्मा की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति विकास, ससुर सोमपाल भाटी, सास राकेश, ननद रिंकी और जेठ सुनील व अनिल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दिल्ली के जगतपुर गांव निवासी करिश्मा की शादी चार दिसंबर, 2022 को हुई थी।
करिश्मा के भाई दीपक कुमार का आरोप है कि शादी में गाड़ी के साथ 11 लाख रुपये, सोना और अन्य कीमती सामान देने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। बेटी होने के बाद से बहन को ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों ने कई बार गांव में आकर समाज के लोगों को बुलाकर पंचायत की। इसके बाद 10 लाख रुपये भी ससुराल पक्ष को दिए, लेकिन आरोपियों की मांग पूरी नहीं हुई। दीपक का आरोप है कि 29 मार्च को करिश्मा ने बड़ी बहन को फोन कर बताया कि पति, सास, ससुर, ननद और दो जेठ ने उसकी पिटाई की है। शाम को मायके वाले पहुंचे तो पता चला कि ससुराल वालों ने करिश्मा की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली स्थित जगतपुर गांव में अंतिम संस्कार किया।