{"_id":"6aa70b69ad67422a1107d9f8","slug":"markets-bustle-with-activity-ahead-of-hartalika-teej-shopping-ranges-from-traditional-adornments-to-henna-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105972-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सोलह शृंगार से मेहंदी तक खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सोलह शृंगार से मेहंदी तक खरीदारी
विज्ञापन
सुहागिन महिलाएं सोमवार को रखेंगी व्रत, मंदिरों और सोसाइटियों में सामूहिक पूजा की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सुहागिन महिलाएं सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। शाम को विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। इसे लेकर मंदिरों और सोसाइटियों में विशेष तैयारियां की गई हैं।
नवादा स्थित शीतला माता मंदिर शनि धाम के ज्योतिषाचार्य आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। दादरी के राम वाटिका मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक रहेगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसाइटी निवासी दीप ने बताया कि सोसाइटी में महिलाएं हर साल सामूहिक रूप से हरतालिका तीज मनाती हैं। इस बार भी पूजा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पाई, चाई-फाई, पी-3 और ओमेगा समेत शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में विशेष आयोजन किए जाएंगे।
सोलह शृंगार की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बाजारों, कॉस्मेटिक की दुकानों और मेहंदी के ठियों पर खासी भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और अन्य सामान की खरीदारी की। दुकानदार यश कुमार ने बताया कि इस बार लाल, हरे और मैरून रंग की साड़ियों की मांग अधिक है। चूड़ा, बिंदी, सिंदूर और कांच की चूड़ियों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
पूजन सामग्री की दुकानों पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल-माला और फल खरीदने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सेक्टर अल्फा-1 निवासी अपर्णा शर्मा ने बताया कि तीज के लिए उन्होंने साड़ी, चूड़ियां और पूजा सामग्री की खरीदारी कर ली है।