फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mantra given to remove physical and mental diseases

Noida News: शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर करने का दिया मंत्र

Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mantra given to remove physical and mental diseases
आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। सब्जी मंडी आर्य समाज मंदिर में धार्मिक और योगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक प्रवक्ता व प्रधान आचार्य रामतीर्थ ने कहा कि परमात्मा और उसका ज्ञान परम सत्य हैं और ज्ञान का मूल स्रोत भी परमात्मा ही है।
विज्ञापन

महोत्सव में योगासनों का प्रैक्टिकल प्रदर्शन किया गया जिसमें आचार्यों ने यह भी बताया कि योग और आत्मसात ज्ञान से कैसे शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

आचार्य सोमदेव ने कहा कि योग का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि परमात्मा के साथ आत्मिक समन्वय और मित्रता स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि परमात्मा सबसे बड़ा मित्र है जिसके सामने हम अपना हृदय खुलकर रख सकते हैं। माता-पिता से हम कभी-कभी कुछ छुपा लेते हैं लेकिन परमात्मा के सामने निर्मल हृदय के साथ कोई बात छिपाई नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे परमात्मा की शरण में आत्मसमर्पण करें और उसके मार्ग पर चलकर अपने जीवन में गुणों और कल्याण की वृद्धि करें।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति परमात्मा के मार्ग पर चलता है, उसके गुण बढ़ते हैं और वह जीवन में स्थिरता और सफलता पाता है। परमात्मा कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति को कभी नहीं छोड़ते और हमेशा मार्गदर्शन करते हैं।

इस अवसर पर नरेंद्र आचार्य, महाशय धर्मपाल, अनिल आर्य, सुरजीत आर्य, प्रभु दयाल, आर्य लोकेश आर्य, नरोत्तम आर्य, शशि आर्या, मीरा आर्या, पंकज कमल, रामावतार एकलव्य, महात्मा यश देव, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed