{"_id":"68bf24d46033aeb58c05c8c4","slug":"manisha-death-case-cbi-filed-fir-of-murder-after-recording-statements-of-bhiwani-police-and-witnesses-na-news-c-125-1-shsr1009-139412-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला : भिवानी पुलिस और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई ने दर्ज की हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला : भिवानी पुलिस और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई ने दर्ज की हत्या की एफआईआर
Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रैस्ट हाउस में खड़ी सीबीआई की गाड़ी। संवाद
भिवानी/ढिगावामंडी। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ने आखिरकार बीएनएस की धाराओं के तहत हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले सीबीआई ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मनीषा के परिजनों और प्ले स्कूल संचालक व स्टाफ के अलावा कॉलेज प्रबंधक से भी पूछताछ की थी। सोमवार शाम पांच बजे टीम एक बार फिर मनीषा के घर ढाणी लक्ष्मण पहुंची, जहां मनीषा की मां, दादी और पिता से दोबारा पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम ने करीब ढाई घंटे तक परिजनों से घर पर ही पूछताछ की। इस दौरान अन्य परिजनों को भी पूछताछ से अलग रखा गया।
लोहारू पुलिस थाना में 12 अगस्त को मनीषा के लापता होने पर एफआईआर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत पिता संजय की शिकायत पर दर्ज की गई थी। 13 अगस्त को मनीषा का शव सिंघानी नहर के पास बरामद होने के बाद उसमें हत्या की धारा 103(1) जोड़ी गई। इसके बाद ये मामला अब सीबीआई को सौंपा जा चुका है। सीबीआई ने अब इस मामले में पांच सितंबर को बीएनएस की धारा 127 (6), 103 (1) के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
इलाके में घूम अपने स्तर पर जानकारी जुटा रहे सीबीआई अधिकारी
पिछले पांच दिनों से सीबीआई की छह सदस्यीय टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरी है। टीम के कुछ अधिकारी मामले की हर पहलु को सुलझाने के लिए अपने तरीके से इलाके में घूमकर जानकारी जुटा रहे हैं। सीबीआई की टीम भिवानी पुलिस से सभी तथ्य और गवाहों के बयान जुटाने के बाद घटना स्थल का मुआयना कर चुकी है और परिजनों व इस मामले से जुड़े सभी गवाहों के दर्ज बयानों की पुष्टि भी कर चुकी है। मामले में भिवानी पुलिस ने प्ले स्कूल संचालक और स्टाफ सदस्यों के अलावा कुछ लोगों से बातचीत की थी। उन्हें फिर से सीबीआई की टीम ने रविवार को भिवानी के रेस्ट हाउस में बुलाया था।स्कूल की पांच शिक्षिकाओं को पूछताछ के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस भेज दिया गया था जबकि प्ले स्कूल संचालक रोहित दहिया से शाम सात बजे तक पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीबीआई की एक गाड़ी में मनीषा के घर पहुंचे अधिकारी
सोमवार शाम करीब पांच बजे सीबीआई के अधिकारी एक गाड़ी में मनीषा के घर पहुंचे और घर में शाम करीब सवा सात बजे तक रहे। मनीषा की दादी से टीम ने काफी देर तक मनीषा के बारे में पूछताछ की। इससे पहले 6 सितंबर को भी गांव ढाणी लक्ष्मण में सीबीआई टीम ने मनीषा के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की थी। उस समय सीबीआई अधिकारियों ने मनीषा के पिता संजय से यह भी कहा था कि उन्हें अकेले पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -
हर पहलु और तथ्यों को बारीकी से खंगाल रही सीबीआई
सोमवार को रेस्ट हाउस में सीबीआई की एक गाड़ी दिनभर वाहन पार्किंग में खड़ी रही, जबकि दूसरी गाड़ी रेस्ट हाउस से बाहर गई हुई थी। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एक टीम मनीषा मौत मामले में ढाणी लक्ष्मण और इसके आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर इस मामले से जुड़ी नई बातों को उजागर करने का भी प्रयास कर रही है जो अब तक भिवानी पुलिस की जांच में छूट चुकी है।