{"_id":"61d5f9937d214048227a274f","slug":"manipulation-of-crores-from-40-shell-companies-and-fake-loans-noida-news-noi6253551103","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 शेल कंपनियों और फर्जी लोन से करोड़ों का हेरफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 शेल कंपनियों और फर्जी लोन से करोड़ों का हेरफेर
विज्ञापन
नोएडा। एसीई और रुद्रा बिल्डर के ठिकानों पर दूसरे दिन भी देर रात तक आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। करोड़ों रुपये की कर चोरी के संकेत मिलने के बाद आईटी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। ग्रुप के सीएमडी अजय चौधरी के अलावा उनके नजदीकियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी गई है। करीब 40 शेल कंपनियों के जरिये करोड़ों के हेरफेर की जानकारी विभाग की टीम ने जुटाई है। साथ ही, फर्जी तरीके से लोन के भी कई अहम दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कर चोरी के पुख्ता सुबूत जुटाए गए हैं। जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, विभाग को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। मंगलवार को आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन यूनिट के नेतृत्व में दिल्ली-एनसीआर के करीब 26 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए थे। टीम ने कुछ जगह सर्च ऑपरेशन खत्म पूरा कर लिया, जबकि अलग-अलग ठिकानों से मिले कई अहम दस्तावेज के आधार पर नए ठिकानों पर बुधवार को टीम पहुंची। नोएडा- ग्रेनो में 8, गाजियाबाद में 8 और दिल्ली में 7 जगह देर रात तक विभाग की टीमें दस्तावेज खंगालने में जुटी रहीं। प्रारंभिक जांच में शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी जुटाई गई है। इनमें कई कंपनियाें का पता रिहायशी इलाकों का मिला है। नोएडा में सेक्टर-126 के अलावा अलग-अलग लोकेशन पर टीमें पहुंची हैं। हर पते पर टीम जांच के लिए पहुंच रही है। इन कंपनियों में डायरेक्टर और शेयल होल्डर बनाए गए लोगों की जानकारी भी ली जा रही है। वहीं, विभाग ने बिल्डर कंपनी के बैंकों में ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।