{"_id":"68ea51f5155217726603eda9","slug":"man-arrested-for-stealing-jewellery-worth-rs-30-lakh-noida-news-c-340-1-del1004-108192-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 लाख के गहने चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 लाख के गहने चुराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-पत्नी की हत्या के मामले में 13 साल जेल की सजा काट चुका है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई गहने चोरी की वारदात का खुलासा करने का दावा करते हुए एक आरोपी अजमेरी गेट निवासी मोहम्मद नजऱान (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के गहनों में से एक सोने का लॉकेट बरामद किया गया है। उसे वर्ष 2007 में बेंगलुरु में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और वह 13 साल जेल में रह चुका है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को पुलिस को शिकायत मिली थी कि मस्जिद लेन, भोगल निवासी जुनैद खान के घर में चोरी हुई है। पीडि़त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 सितंबर की दोपहर घर से बाहर गया था और देर रात लौटने पर उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और करीब 30 लाख की सोने के गहने, 1600 कतरी रियाल, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज चोरी पाए गए। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी पहचान मोहम्मद नजऱान को जामा मस्जिद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। दोषी 2019 में रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी की वारदातें शुरू कीं। उसने अपने साथी अरमान के साथ मिलकर यह चोरी की थी और चोरी का सोना पिघलाने के लिए अरमान के साले गोकुलपुरी निवासी अक्षय को दे दिया था।