फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for making fake police recruitment exam paper

Noida News: पुलिस भर्ती परीक्षा का फर्जी पेपर बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for making fake police recruitment exam paper
आरोपी हरीश कुमार भगत।
लखनऊ। अगस्त 2024 में पुलिस आरक्षी भर्ती से पहले फर्जी पेपर बनाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले जालसाज 25 हजार रुपये के इनामी मध्य प्रदेश भोपाल निवासी हरीश कुमार भगत को हुसैनगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि 22 अगस्त को भर्ती बोर्ड में तैनात सोशल मीडिया सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि कुछ लोग यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती के फर्जी पेपर बनाकर अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर रहे हैं। आरोपी ने उनसे पेपर देने के एवज में रुपये की मांग की। रुपये भेजने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ खातों की डिटेल भी प्रसारित की गई है। इस तरह जालसाजों ने फर्जी पेपर बनाकर लोगों को ठगने का काम किया है।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने में दर्ज हुई इस एफआईआर के बाद पुलिस ने छानबीन की तो हरीश कुमार भगत का नाम सामने आया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मौजूदा समय में भोपाल में रह रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया तो आरोपी ठिकाने बदलने लगा। इस बीच डीसीपी मध्य ने हरीश की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हुसैनगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और बृहस्पतिवार को उसे भोपाल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed