फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mama-Bhanja gang miscreants looted businessman's car

मामा-भांजा गिरोह के बदमाशों ने लूटी थी कारोबारी की कार

Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mama-Bhanja gang miscreants looted businessman's car
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश।
मामा-भांजा गिरोह के बदमाशों ने लूटी थी कारोबारी की कार
विज्ञापन

नोएडा। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कारोबारी की कार लूटने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामा-भांजे गिरोह के बदमाश है। मौके से तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। रविवार तड़के बदमाशों और कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के बीच हाजीपुर कट के पास मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूटी गई होंडा सिटी कार बरामद हुई है। बदमाशों की पहचान असगरपुर निवासी शाहरुख उर्फ अटगे और मोहित उर्फ डिग्गा के रूप में हुई है।
नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश असगरपुर निवासी शाहरुख उर्फ अटगे एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुस्तकीम का भाई है। शाहरुख ने इस वारदात को अपने दो मामा के साथ अंजाम दिया था। उसके दोनों मामा मेवात निवासी हैं। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मेवात निवासी मामा पहले मुस्तकीम के साथ वारदात करते थे। मुस्तकीम के जेल जाने के बाद शाहरुख के साथ मिलकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम रविवार तड़के हाजीपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश पुलिस कांबिग में पकड़ा गया। कार सवार अन्य तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायल शाहरुख को इलाज के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इन बदमाशों के पास से होंडा सिटी कार बरामद की गई है। लूट की होंडा सिटी कार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले मोहसिन खान की है। मोहसिन मूल रूप से धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं और नोएडा में सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात को वह ग्रेटर नोएडा से अपने सेक्टर-75 स्थित घर आ रहे थे। तभी सेक्टर-129 के पास बदमाशों ने उनसे होंडा सिटी कार लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed