फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make rounds in government hospitals, it is necessary to follow the rules

सरकारी अस्पतालों में बनाएं गोल घेरे, नियमों का पालन जरूरी

Fri, 14 Jan 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Make rounds in government hospitals, it is necessary to follow the rules
बादलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कोविड नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए काउंटर के आगे गोल घेरे बनाने के निर्देश दिए हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह बादलपुर स्थित स्व. मंगलसेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड जांच कराने आए लोगों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों से कोविड जांच कराने की वजह पूछी और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल होम आइसोलेट होने की सलाह दी। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया और डीप फ्रीजर में रखी वैक्सीन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने मेडिकल किट देखी। उनमें रखी दवाइयों के नाम और किस दवा से क्या लाभ मिलेगा, इसे पर्ची पर लिखकर रखने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को पता रहे कि दवाई खाने से क्या फायदा होगा। उन्होंने मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि निगरानी समितियों व आशाओं से अब तक टीके की पहली व दूसरी डोज न लगवाने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उन्हें तत्काल टीका लगवाएं। रजिस्टर में हर मरीज का ब्योरा (नाम, पता मोबाइल नंबर आदि) जरूर लिखें। नोडल अफसर ने 15 से 18 साल तक के किशोरों को पहली व वरिष्ठ नागरिकों को तीसरी डोज लगवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिम्स में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी, मरीजों पर रहेगी नजर
जिम्स में मरीजों की सेहत पर नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से विभिन्न वार्ड में मरीजों और उनका उपचार करने वाले डॉक्टर के साथ कर्मियों पर नजर रखी जा रही है। मरीजों के फीडबैक के लिए वार्ड में कैमरे लगाए गए हैं। इसे कोविड कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि इससे मरीज की निगरानी आसान हो गई है। किसी भी वार्ड में मरीज को समस्या होती है तो इस सिस्टम से तुरंत संबंधित डॉक्टर को सूचना दी जाती है। स्टाफ से सीधा संवाद किया जा रहा है। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ डॉक्टर राउंड के समय में सभी मरीजों को अधिक समय नहीं दे पाते। इसके लिए वीडियो कॉल की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टर राउंड के बाद कंट्रोल रूम से वार्ड में मौजूद मोबाइल या मरीज के नंबर पर वीडियो कॉल कर उनका हालचाल पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed