फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maintenance deadline will end today, now CEO will inspect

Noida News: रख-रखाव की समय सीमा आज होगी समाप्त, अब सीईओ करेंगी निरीक्षण

Fri, 31 Mar 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Maintenance deadline will end today, now CEO will inspect
रख-रखाव की समय सीमा आज होगी समाप्त, अब सीईओ करेंगी निरीक्षण
विज्ञापन


- जी-20 सम्मेलन के लिए 31 मार्च के बाद सीईओ सड़कों पर उतरकर सुधार कार्यों का लेंगी जायजा

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सितंबर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की बैठक को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ की शहर में रख-रखाव की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सीईओ सड़क पर उतरकर सभी कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगी और जिस भी अधिकारी के क्षेत्र में हीलाहवाली मिलेगी, उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, जेपी ग्रींस में जी-20 सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सीईओ ने शहर को सुंदर बनाने सहित सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों, प्रवेश द्वार, बाजार आदि के रख-रखाव और सड़कों की री-सर्फेसिंग कराने का 31 मार्च तक अल्टीमेटम दिया था। जहां सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया, वहीं अन्य कार्य सीएसआर के तहत कराने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया गया था। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट, हिंडन ब्रिज, कुलेसरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत सभी प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए थे। वहीं परी चौक, चार मूर्ति गोलचक्कर, अल्फा वन समेत सभी प्रमुख गोल-चक्करों को चमकाने के लिए करीब 5 हजार पोल पर तीन रंगों वाली स्ट्रिप लगाए जाने की बात तय हुई थी। ऐसे में इन सब कामों के लिए शुक्रवार को समय पूरा हो गया है। अब कमी पाए जाने पर सीईओ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासन को पत्र भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed