फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Luxury hydrogen buses to run in Yamuna City from the new year

Noida News: यमुना सिटी में नए साल से दौड़ेंगी लग्जरी हाइड्रोजन बसें

Thu, 04 Dec 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Luxury hydrogen buses to run in Yamuna City from the new year
- छह बसों के संचालन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू, 45 सीटर बसों का होना संचालन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण नए साल में हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू कर सकता है। बसों के संचालन के लिए चालक व परिचालक निजी एजेंसी से चुने जाएंगे। एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाइड्रोजन फ्यूल की आपूर्ति एनटीपीसी की ओर से की जाएगी। यह फ्यूल कासना स्थित एसटीपी के शोधित पानी का उपयोग कर बनाया जाएगा।
एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड से मंजूरी के बाद एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू की जानी थी। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है। जल्दी ही इच्छुक एजेंसियों के ऑफर के लिए ईओआई जारी कर दिया जाएगा। बेहतर एजेंसी से प्राधिकरण बसों का संचालन कराएगा। नए साल में बसों का संचालन शुरू करने का प्रयास है। अभी चार बसें एनटीपीसी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं जल्दी ही दो और बसें इन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बसे बेड़े में शामिल की जाएंगी। ऐसे में एजेंसी को भी छह बसों के लिए चालक व परिचालक उपलब्ध कराने के लिए सेवाएं देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच हुई शर्तों के मुताबिक संचालन की जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी। वहीं फ्यूल की आपूर्ति के अलावा बसों का जरूरी रखरखाव एनटीपीसी कराएगा। बसों के संचालन के लिए जरूरी अनुमति या परमिट की व्यवस्था भी प्राधिकरण के द्वारा ही की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक बार फ्यूल भरने पर 600 किमी चलेगीं बसें
एनटीपीसी के प्राधिकरण को दिए गए प्रजेंटेशन के मुताबिक यह बस एक बार हाइड्रोजन सेल के फॉर्म में फ्यूल मिलने के बाद 600 किमी चल सकेगी। एयरकंडीशंड बसों में 45 यात्रियों के बैठने की सुविधा रहेगी। संचालन के समय केवल भाप निकलेगी जोकि प्रदूषण रहित उत्सर्जन होगा।



प्रदेश का पहला पायल प्रोजेक्ट
यमुना सिटी में हाइड्रोजन फ्यूल से संचालित बसों का यह पहला पायलट प्रोेजेक्ट होगा। प्रयोग अगर सफल रहा तो भविष्य में दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई प्रमुख शहर में इन बसों का संचालन शुरू हो सकेगा। एनटीपीसी का प्रयास है कि प्रदूषण से जूझ रहे शहरों में इस तरह की बसों का संचालन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed