फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Love couple jump in gang nahar case family searches akash dead body took it to noida jam parthala chowk

प्रेमी युगल के गंगनहर में कूदने का मामला: परिजनों ने खुद ढूंढा आकाश का शव, नोएडा में शव रख लगाया जाम

Fri, 18 Jun 2021 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jun 2021 05:51 PM IST
सार

नोएडा के प्रेमी युगल ने बुधवार को मसूरी गंगनहर में छलांग लगाई थी। जिसमें युवती को तो बचा लिया गया था लेकिन आकाश की डूबने से मौत हो गई। बुधवार से आकाश के परिजन उसे गंगनहर के किनारे-किनारे खोज रहे थे।

विज्ञापन
Love couple jump in gang nahar case family searches akash dead body took it to noida jam parthala chowk
आकाश के परिजनों ने परथला चौक किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के प्रेमी युगल द्वारा मसूरी गंगनहर में कूदने के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने गंगनहर में डूबे आकाश का शव खुद ढूंढ निकाला है। प्रेमी युगल ने बुधवार को मसूरी गंगनहर में छलांग लगाई थी। जिसमें युवती को तो बचा लिया गया था लेकिन आकाश की डूबने से मौत हो गई। बुधवार से आकाश के परिजन उसे गंगनहर के किनारे-किनारे खोज रहे थे। शुक्रवार को उसका शव आठ किलोमीटर दूर धौलाना की देहरा झाल के पास मिला। शुक्रवार शाम को परिजन आकाश का शव लेकर नोएडा में परथला गोलचक्कर के पास पहुंचे हैं और वहां जाम लगा दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर में डूबे युवक की प्रेमिका समेत तीन पर केस
पानी में डूबे युवक आकाश के परिजनों ने प्रेमिका व उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


थाना फेज-थ्री, नोएडा के गांव गढ़ी चौखंडी निवासी मोहन सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में उनका कहना है कि बुधवार को पड़ोसी उनके घर आया और उनके बेटे आकाश पर अपनी बेटी को बाइक पर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बेटे आकाश का फोन मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आकाश के दोस्त ने उसी के मोबाइल से कॉल करके आकाश द्वारा गंगनहर में कूदने की घटना बताई। मोहन सिंह का कहना है कि युवती ने उनके बेटे से झगड़ा कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। घटना के दौरान कृष्णकांत और रौनक नाम के युवक भी मौके पर थे। यह दोनों युवती व आकाश के दोस्त हैं। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


यह था मामला
गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले आकाश (24) का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों की अलग-अलग शादी करा दी, जिसे लेकर आकाश तनाव में रहता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे आकाश प्रेमिका के साथ मसूरी स्थित रेलवे पुल के पास गंगनहर पर पहुंचा। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। युवती ने फोन करके आकाश के दोस्तों को बुला लिया। आकाश ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे युवती भी पानी में कूद गई। ग्रामीणों ने युवती को तो बचा लिया, लेकिन आकाश पानी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed