फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lotus Boulevard Society: Eight security personnel arrested for beating father-son

लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी : पिता-पुत्र की पिटाई में आठ सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Lotus Boulevard Society: Eight security personnel arrested for beating father-son
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटने व जानलेवा हमला करने के आरोप में सुपरवाइजर सहित आठ सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीस से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के कारोबारी सुरेश कुमार सोसाइटी में 17वीं मंजिल पर रहते हैं। बुधवार को फ्लैट में इंटरनेट लगवाने के लिए चाबी मांगने को लेकर सुरक्षाकर्मी से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुरेश चाबी लेकर चले गए थे। जब कुछ देर के बाद सोसाइटी के नीचे आए तो 15 से 20 सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट गया। बीचबचाव करने आए सुरेश के बेटे को भी जमकर पीटा गया। करीब चार मिनट में आरोपियों ने सुरेश को इतनी बुरी तरह पीटा की वे बेहोश गए। जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अलर्ट हुई। मामले में सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष तेज प्रकाश सचिव संजय सिंह, सिक्योरिटी सुपरवाइजर अमलेश राय समेत 15-20 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अमलेश राय, सुरक्षाकर्मी कृष्णकांत शुक्ला, जावेद, विक्रांत तोमर, पवन कुमार, दिनेश कुमार, पंकज तिवारी और कुशल पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सोसाइटी के अध्यक्ष तेज प्रकाश और सचिव संजय सिंह की भूमिका की जांच कराई जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएसएस एजेंसी के हैं गार्ड
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोसाइटी की सुरक्षा सीआईएसएस ब्यूरो प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की पास है। सभी आरोपी सुरक्षाकर्मी व सुपरवाइजर इसी एजेंसी के हैं। एजेंसी के संचालक व अन्य अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में अगर यह बात सामने आई कि संचालक ने सुरक्षा मानकों व सरकारी मानकों का उल्लंघन किया है तो केस दर्ज कर एजेंसी का पंजीकरण रद्द किया जाएगा।
जिले में 250 से अधिक सिक्योरिटी एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, जिले में 250 से अधिक सिक्योरिटी एजेंसी हैं। घटना के बाद पुलिस पसारा एक्ट के तहत इन एजेंसी के मानकों की जांच करेगी। इसके लिए सभी एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी और उनके कागजात की जांच से लेकर मानकों को देखा जाएगा। अगर कोई भी एजेंसी शासन के मानकों में फिट नहीं बैठेगी और किसी तरह की लापरवाही मिलेगी तो कार्रवाई होगी।

यह है पसारा एक्ट
निजी सुरक्षा एजेंसियां प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीज रेगुलेशन एक्ट (पसारा) 2005 के तहत संचालित होती हैं। एजेंसियां सुरक्षाकर्मियों की सेवा विभिन्न संस्थानों में प्रदान करती हैं। आपराधिक घटनाओं के बढ़ने के बाद निजी सुरक्षा एजेंसियों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके एक्ट के तहत ही सिक्योरिटी एजेंसियों के नाम, ट्रेडमार्क का पंजीकरण होता है और मानकों का उल्लंघन करने पर एजेंसी का पंजीकरण रद्द भी हो सकता है।
लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के आठ सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एओए अध्यक्ष व सचिव की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed