{"_id":"641c9a095f145519a40c9844","slug":"looted-in-the-greed-of-currency-three-arrested-including-husband-and-wife-noida-news-c-1-gnd1002-371119-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : करेंसी के लालच में कराई लूट, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : करेंसी के लालच में कराई लूट, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी के लालच में कराई लूट, दंपती समेत तीन गिरफ्तार
- सेक्टर-119 स्थित सोसाइटी में दंपती ने की वारदात, दोस्त समेत अन्य लोगों को बुलाकर कराई थी लूट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दंपती ने दोस्त से क्रिप्टो करेंसी हड़पने के लिए फ्लैट पर अन्य साथियों को बुलवाकर लूट करा दी। हादसे के बाद खुद ही लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अजीत, पत्नी माही और मेरठ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। लूट में शामिल दीपक, माठु और अंजुम फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
सेक्टर-119 स्थित अरनिया अपार्टमेंट निवासी अजीत, पत्नी माही की दोस्ती वीरेंद्र मलिक से थी। वीरेंद्र के पास करोड़ों का बिट्क्वाइन व अन्य तरह के क्रिप्टो करेसी हैं। इन दिनों अजीत की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वीरेंद्र का अजीत के घर आनाजाना था। अजीत और माही ने मेरठ निवासी शुभम संग मिलकर वीरेंद्र से लूट की साजिश रची। साजिश के तहत 20 मार्च को अजीत और माही ने वीरेंद्र को घर बुलाया। उसी रात शुभम व अन्य लोग भी उसके फ्लैट पर आ गए। शुभम समेत अन्य ने चाकू और पिस्टल से डराकर वीरेंद्र से क्रिप्टो करैंसी और बिटकाइन के बारे में पूछताछ की। वीरेंद्र ने बिटक्वाइन होने से मना किया। इस पर उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपियों ने अजीत व माही के साथ भी लूट जैसा व्यवहार किया।
वीरेंद्र के मोबाइल में क्रिप्टो करेंसी नहीं मिलन पर आरोपियों ने घड़ी, गले की चेन, अंगूठी और जेब में मौजूद 5800 रुपये लूट लिए गए। इसके बाद अजीत ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि लूट की झूठी सूचना दी गई थी और पति पत्नी ने ही साजीश कर लूट कराई थी। इस मामले में अजीत, उसकी पत्नी माही व मेरठ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लूट में शामिल दीपक, माठू और अंजुम फरार हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी की लालच में लूट की योजना को अंजाम देने की बात कही।