फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Looted 50 lakhs from businessman, caught two including minor in 10 hours

नोएडा: कारोबारी से 50 लाख लूटे, 10 घंटे में नाबालिग समेत दो पकड़े

Sat, 11 Feb 2023 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Looted 50 lakhs from businessman, caught two including minor in 10 hours
आरोपियों ने 50 लाख के बदले 75 लाख रुपये की व्हाइट मनी देने का किया था वादा
विज्ञापन

नाबालिग बीकॉम तो दूसरा आरोपी पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का है छात्र, रकम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हजरत निजामुद्दीन इलाके में काले धन को सफेद करने का झांसा देकर दो लड़कों ने फरीदाबाद निवासी कारोबारी आशीष चौहान से 50 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि, अपराध शाखा ने महज 10 घंटे के भीतर वारदात सुलझाकर गांव काठा, बागपत निवासी आकाश शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों के पास से लूटी गई रकम के अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोबाइल बरामद किया है। आकाश पॉलिटेक्निकल प्रथम वर्ष का छात्र, जबकि नाबालिग बॉकॉम कर रहा है।

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। पुलिस जंगपुरा स्थित गारमेंट गोदाम में पहुंची तो वहां आशीष मिले। उन्होंने बताया कि दो लड़कों ने उन्हें सौदे के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकाली और रुपयों का बैग लूट लिया। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम बांच ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीडीआर, टेक्निकल सर्विलांस के अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस बीच एसीपी सुशील कुमार की टीम को खबर मिली कि आरोपी बागपत स्थित गांव काठा में मौजूद हैं। पुलिस यहां से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने रेकी कर वारदात अंजाम दी। नाबालिग ने लूट की साजिश रची थी। उसने 50 लाख रुपये लेकर 75 लाख रुपये व्हाइट मनी देने का झांसा देकर कारोबारी को जंगपुरा बुलाया। इसके लिए आकाश ने रिश्ते के भाई शिवम से पिस्टल का इंतजाम किया। बाद में आरोपियों ने मिलने के बहाने आशीष को जंगपुरा स्थित सरबजीत सिंह के गोदाम पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed