फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loot of 70 lakhs from the employee of Sarerah businessman

Noida News: सरेराह कारोबारी के कर्मचारी से 70 लाख की लूट

Sat, 08 Jul 2023 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Loot of 70 lakhs from the employee of Sarerah businessman
- स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर की वारदात
विज्ञापन

- पुलिस का कहना- कर्मचारियों के बयानों में विरोधाभास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रगति मैदान के टनल में हवाला की लाखों की रकम लूट के बाद शुक्रवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी के कार चालक और कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बैग में 70 लाख रुपये थे। पीड़ितों ने पीछा करने पर बदमाशों के गोली चलाने का दावा भी किया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित लगातार अपना बयान बदल रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सवा दस बजे पुलिस को मंगोलपुरी के पुष्पांजलि इलाके में लाखों की लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कार चालक प्रवीण और मोनू मिले। उन लोगों ने बताया कि वह सेक्टर तीन रोहिणी स्थित एक दवा की कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का मालिक अभिनव हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दोनों शुक्रवार रात एक बैग में 70 लाख और दूसरे में 39 लाख रुपये लेकर कंपनी के कार्यालय से पीतमपुरा स्थित मालिक के घर जा रहे थे। पुष्पांजलि के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर कार रुकवाई। दोनों बदमाश कार के चालक और कर्मचारी के पास पहुंचे। बदमाशों ने दोनों को गोली मारने की धमकी दी और पिछली सीट पर रखा एक बैग उठाकर फरार हो गए। पीड़ितों ने दावा किया कि पीछा करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और एक गोली भी चलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के मालिक से संपर्क नहीं हो पाया है। जिससे लूट की रकम का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि बीच सड़क पर हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed