फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lockdown : Shops remain closed in Nuh

बाजार में बंद रही गैरजरूरी दुकानें

Sun, 23 Aug 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lockdown : Shops remain closed in Nuh
नूंह में बंद गैरजरूरी सामानों की दुकानें। - फोटो : ?????? ?? ??? ??? ???? ??? ???? ?? ???? ???
नूंह। सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को लगाए गए लॉकडाउन का असर नूंह शहर में दिखा। रविवार को शहर में सभी गैरजरूरी दुकानें बंद रही। केवल दवाई, फल और सब्जी की दुकानें खुली रही। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिसकर्मी गश्त लगाते रहे। दुकानदारों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। कुछ दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करवाकर दुकानदारों को घर भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। जिसका सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा दुकानदारों को पहले ही सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि वे स्वयं मास्क लगाने के साथ ग्राहकों को भी मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें। ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को हताश होने की जरूरत नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार संक्रमण फैलने से काफी चिंतित है। इसी वजह से लॉकडाउन शनिवार और रविवार को लगाया गया है। सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना का प्रकोप ज्यादा नहीं है। यह संक्रमण और ज्यादा नहीं बढ़े इसके लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed