फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lockdown restrictions eased in 3 districts of Uttar Pradesh, Corona curfew to continue in 11.

कोरोना: उत्तर प्रदेश के तीन और जिलों में कर्फ्यू में ढील, 11 शहरों में पाबंदी रहेगी जारी

Tue, 01 Jun 2021 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Jun 2021 01:09 PM IST
सार

लखीमपुर, गाजीपुर ,जौनपुर जिलों को भी कल सुबह 7 बजे से कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी, क्योंकि इन जिलों में मामले 600 से नीचे आ गए हैं।

विज्ञापन
Lockdown restrictions eased in 3 districts of Uttar Pradesh, Corona curfew to continue in 11.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी में कोरोना के घटते मामलों को ध्यान में रखते हुए तीन और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। इन जिलों में लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, जौनपुर शामिल हैं, यहां एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम होने पर बुधवार से केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इन सभी जिलों में साप्ताहिक और नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। अब यूपी के 11 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू रह गया है।

विज्ञापन


इससे पहले छह और जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई थी। इन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इसके तहत अब बिजनौर, मुरादाबाद, देवरिया, बागपत, प्रयागराज और सोनभद्र को कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम-9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि एक जून से प्रदेश के उन जिलों में दिन का कर्फ्यू हटा लिया गया है जहां पर कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम है। इसके अलावा, बाकी सभी जिलों में रात्रि कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे
जिन जिलों को छूट दी गई है वहां भी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों और कोचिंग संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुसार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed